Panthawadi Puja celebrated with pomp in Brahmapuri Deraga. ब्रह्मपुरी देरागा में धूमधाम से मनाई गई पंथावाड़ी पूजा।

60 घरों की महिला मंडल ने पूर्ण विधि-विधान से किया पूजन, माँ पंथा से मांगी सुख-समृद्धि

हरे रंग की साड़ी, मूंग और पुष्प अर्पित कर माता पंथा को किया गया प्रसन्न

जोधपुरशहर के भीतरी इलाके में स्थित ब्रह्मपुरी देरागा में आज चैत्र सुदी बारस के पावन अवसर पर 60 घरों की महिला मंडल ने पूर्ण विधि-विधान से पंथावाड़ी की पूजा अर्चना की।  कुसुम लता दवे ने बताया कि इस दिन पंथावाड़ी की पूजा का विशेष महत्व है। पंथा माता को धरती माता का स्वरूप माना जाता है और मान्यता है कि वह हमारे जीवन के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं से रक्षा करती हैं।

पूजन के दौरान, दीप प्रज्जवलन के बाद हरे रंग के वस्त्र, हरे रंग की मूंग, पुष्प आदि पंथा माता को अर्पित किए गए। कुसुमलता दवे, सुशीला दवे, शकुंतला दवे, पूर्णिमा जोशी, सीमा ओझा, सीमा दवे, चंचल कल्ला, कीर्ति बोहरा, रेना जोशी, हीना सहित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की अनेक महिलाओं ने मिलकर यह पूजन संपन्न किया। पूजन के बाद पंथावाड़ी की कथा सुनाई गई और गवर माता के भजनों से माहौल भक्तिमय बना दिया गया।  महिलाओं ने माँ पंथा से सुख, समृद्धि और कुशल कल्याण की कामना की। इस पूजा में सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पंथावाड़ी पूजा को धूमधाम से मनाया।

Post A Comment:

0 comments: