पंकज कुमार सिंह को भावभीनी विदाई, रेल कर्मचारियों ने किया सम्मानित
NWREU ने किया विशेष सम्मान, रेलवे कर्मचारियों ने जताया आभार
जोधपुर। नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्पलॉईज यूनियन (NWREU)
ने जोधपुर मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज कुमार सिंह के स्थानांतरण पर एक भावभीना सम्मान समारोह आयोजित किया। समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक राकेश कुमार, मुख्य कारखाना प्रबंधक मनोज जैन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विकास खेडा, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक विक्रम सिंह सैनी, वरिष्ठ मंडल सामग्री प्रबंधक अरविंद शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सीताराम बुनकर सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।
समारोह में NWREU के जोनल अध्यक्ष मनोज कुमार परिहार और मंडल अध्यक्ष महेन्द्र व्यास ने पंकज कुमार सिंह को साफा और माला पहनाकर सम्मानित किया और उन्हें एक स्मृति चिन्ह भेंट किया। NWREU के केंद्रीय पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों और शाखा पदाधिकारियों ने भी सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया, जिससे यह समारोह और भी यादगार बन गया।
परिहार ने अपने संबोधन में पंकज कुमार सिंह के जोधपुर में कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने जोधपुर मंडल में दोहरीकरण, विद्युतीकरण और अन्य विकास कार्यों में उनके मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने रेलवे ग्राउंड में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने, अस्पताल में रोगियों के लिए सुविधाओं में वृद्धि करने और कर्मचारियों की समय-समय पर पदोन्नति सुनिश्चित करने जैसे प्रयासों का भी उल्लेख किया। इसके अलावा, उन्होंने रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए सिंह के योगदान की भी प्रशंसा की।
महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती दीपशिखा सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जोधपुर मंडल के कर्मचारियों का स्नेह और प्यार उन्हें हमेशा याद रहेगा। महेन्द्र व्यास, श्रीमती आशा कंवर, और मनोज शर्मा ने भी पंकज कुमार सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना की। सभा का संचालन परमानंद गुर्जर ने किया।
इस सम्मान समारोह में संजय मीणा, विरेन्द्र जोशी (DCM), राजकुमार (ACM), राधेश्याम चितारा (APO), नरेन्द्र सिवासिया, मुकेश कुमार, मदनलाल गुर्जर, लाखन सिंह, सुनील टाक, मदनलाल बैरवा, अनुप त्रिवेदी, राजेश शर्मा, रविन्द्र कुमार प्रजापत, बन्ने सिंह पंवार, अशोक सिंह मेडतिया, महेन्द्र सिंह सबरवाल, लाभ सिंह, विनोद सुन्डा, विजय सिंह धाभाई, अब्दुल सलीम, नीरज प्रसाद, विजया व्यास, निर्मला विश्नोई, अन्जुमन पठान, अरूणा, अरूणा गोयल, किरण शर्मा, मनिषा पंवार, ललित सोनारिया और महेन्द्र सिंह सहित कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments: