स्व. श्री सत्यदेव पुरोहित की स्मृति में और संत खेतेश्वर जयंती के उपलक्ष में CHB-15 सेक्टर विकास समिति और जोधपुर ब्लड डोनर्स ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, घांची नवयुवक मंडल और राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल ने भी आयोजित किए रक्तदान शिविर
सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने रक्तदान शिविरों में लिया भाग
जोधपुर। कई रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड 15 सेक्टर विकास समिति और जोधपुर ब्लड डोनर्स के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्री सत्यदेव पुरोहित पुत्र मानमल पुरोहित की पुष्पांजलि व रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। 15 सेक्टर विकास समिति के अध्यक्ष कमल किशोर जसमतिया ने बताया कि रक्तदान शिविर में युवा महिला और बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। जिसमें कार्यक्रम में 50 से अधिक रक्तदान परिवार जन एवं युवा, महिला, मोहल्ले वासी एवं विकास समिति पदाधिकारी ने मिलकर रक्तदान किया। इस मौके पर सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पूर्व जिला महामंत्री महेंद्र मेघवाल, स्थानीय पार्षद विक्रम सिंह पवार, सत्यनारायण पुरोहित, सत्यजीत पुरोहित, अंकित पुरोहित आशीष पुरोहित, परिवारजन और और विकास समिति के राज कुमार माथुर पृथ्वी सिंह एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
घांची नवयुवक मण्डल द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 218 यूनिट रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। घांची नवयुवक मण्डल संरक्षक गौरीशंकर बोराणा ने बताया की नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित घांची नवयुवक मण्डल के मार्गदर्शक स्व अमृतलाल जी बोराणा एवं पूर्व अध्यक्ष स्व गोपीकिशन जी सोलंकी को रक्तांजलि अर्पित करने हेतु रविवार सुबह 8 बजे से रक्तदान शिविर घांची न्याति नोहरा थियेटर में आयोजित किया गया। जिसमें 218 रक्तदाओं ने रक्तदान कर रक्तांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में सूरसागर विधायक देवेंद्र जी जोशी, उप महापौर किशन जी लड्डा,नेता प्रतिपक्ष लक्ष्मीनारायण सोलंकी, अध्यक्ष घांची महासभा जोधपुर राजेंद्र सोलंकी , महेंद्र जी मेघवाल, ,पूर्व राज्यमंत्री रमेश जी बोराणा, राजेंद्र जी बोराणा, पार्षद संगीता सोलंकी,पार्षद अशोक भाटी,पार्षद सुरेश जो जोशी,पूर्व अध्यक्ष घांची महासभा राधेश्याम बोराणा, जुगल किशोर भाटी, अध्यक्ष घांची नवयुवक मण्डल पंकज भाटी, वरुण धाणादिया, वरिष्ठ जन सेवा समिति अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण भाटी,महिला मण्डल अध्यक्ष गीता जी भाटी, मण्डल अध्यक्ष अरविंद जी पुरोहित, अधिवक्ता महेंद्र जी छंगाणी नारायण सिंह जी बोराणा, अचलुराम जी रहे उपस्थित।
संत श्री खेतेश्वर जयंती महोत्सव के उपलक्ष में रविवार को विशाल रक्तदान शिविर में 305 रक्तवीरो ने किया रक्तदान। राज पुरोहित मेडिकल मित्र मंडल और टीम समर्पण के तत्वाधान में रक्तदान शिविर संम्पन हुआ। राजपुरोहित मेडिकल मित्र मंडल के जितेंद्रसिंह भैंसेर कोट ने बताया की रक्तदान शिविर का आयोजन श्री श्री रविशंकर ब्लड डोनेशन सेंटर पर रखा गया, जिसमें विशिष्ठ अतिथि क़ानून मंत्री राजस्थान सरकार जोगाराम पटेल उपस्थित हुए, और रक्तवीरों का हौसला अफजाई किया।
इस मौके पर विधायक सुरसागर देवेंद्र जोशी, अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर सुरेंद्रसिंह पुनायता, में. जनरल नरपतसिंह पुनायता, डॉ. निर्मल गहलोत, एमडीएम अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, डॉ. दलपत सिंह समदडी, समाज सेवी हनुमान सिंह खाराबेरा, पूर्व उप पुलिस अधीक्षक ख़ुशाल सिंह लुणावास, महेंद्र सिंह तिंवरी, राजेंद्र सिंह लुणावास, डॉ. अनु राजपुरोहित, महेंद्र सिंह खिंचन, राहुल सिंह झाबरा, अभयसिंह खेड़ापा, श्रवण सिंह प्रधान, अतिरिक्त महाधिवक्ता नरेंद्रसिंह, डॉ. दिनेशदत और सीमा शर्मा, सोहन सिंह उस्ताद बड़ली,करण सिंह भैंसेर, डॉ. सोहन सिंह घेवड़ा नारायण सिंह पाल,सुरेंद्र सिंह खेड़ापा, श्याम सिंह चाड़वास, जयंती अध्यक्ष रहे उपस्थित।
Post A Comment:
0 comments: