राजीव गांधी नगर थाने की सफलता, 2 आरोपियों की तलाश जारी

मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त इनोवा से मिले हॉकी बट, राइफल और पिस्टल

जोधपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के कारोबार में लिप्त एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस आयुक्त राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार और पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राजर्षि राज के आदेशानुसार यह कार्रवाई अंजाम दी गई। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) निशान्त भारद्वाज और सहायक पुलिस आयुक्त (प्रतापनगर) रविन्द्र बोथरा के मार्ग दर्शन में यह अभियान चलाया गया।

पुलिस थाना राजीव गांधी नगर के थानाधिकारी सुरेश पोटलिया के नेतृत्व में 15 अप्रैल, 2025 को एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। थाने के सूचना अधिकारी राजु सिंह (कानि) और हुक्माराम (कानि) ने गंगाणा रोड पर अरिहंत आँचल सोसायटी की पार्किंग में खड़ी एक संदिग्ध इनोवा गाड़ी की जानकारी दी। गाड़ी पर लगी नंबर प्लेट फर्ज़ी पाई गई।

तलाशी लेने पर गाड़ी से एक हॉकी बट, एक 12 बोर पम्प एक्शन राइफल (14 कारतूस सहित), एक लोडेड पिस्टल (दो कारतूस सहित), और चार फर्ज़ी नंबर प्लेट बरामद हुए। इनोवा गाड़ी की पिछली सीटें भी खुली हुई थीं और गाड़ी का चेसिस नंबर घिसा हुआ पाया गया, जिससे यह संदेह हुआ कि गाड़ी चोरी की हो सकती है।

सीसीटीवी फुटेज की जाँच से पता चला कि गाड़ी को भजन लाल पुत्र मंगलाराम (निवासी 53 भीलो का बास ओलवी, जोधपुर) और प्रेमराज पुत्र बीरबलराम (निवासी 81ए विवेकानंद नगर पाल रोड, जोधपुर, मूल निवासी लाम्बा, थाना कापरड़ा) ने पार्किंग में खड़ी की थी। दोनों आरोपियों की तलाश जारी है और उनके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:

1. सुरेश पोटलीया, निरीक्षक पुलिस, थानाधिकारी, पुलिस थाना राजीव गांधी नगर
2. मनोज परिहार, उप निरीक्षक
3. प्रेमनाथ, उप निरीक्षक
4. जगराम, हैड कानि
5. राजु सिंह, कानि (सूचना अधिकारी)
6. हुक्माराम, कानि (विशेष भूमिका)
7. महिपाल, कानि 
8. भविष्य कुमार, कानि 
9. टिकम राम, कानि 
10. महेश, कानि

Post A Comment:

0 comments: