सारथी यूथ फाउंडेशन ने किया सेवा कार्य, आमजन से जुड़ने का आह्वान
चांदपोल में आंगनवाड़ी केंद्र पर हुआ विशेष कार्यक्रम
जोधपुर। आज चांदपोल की बड़ी भील बस्ती में स्थित आंगन वाड़ी स्कूल में एक विशेष सेवा दिवस मनाया गया। सारथी यूथ फाउंडेशन ने इस अवसर पर बच्चों को फल, जूस, चिप्स और नमकीन खिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया। फाउंडेशन की जिलाध्यक्ष, पूजा सुराणा ने बताया कि यह फाउंडेशन पिछले 3-4 सालों से लगातार विभिन्न सामाजिक सेवाओं में जुटा हुआ है। हर महीने 5-7 दिन, फाउंडेशन गौ सेवा, पक्षी सेवा, वानर सेवा, वृद्धजनों की सेवा, संतों की सेवा, अनाथों, नेत्रहीनों, विकलांगों, निराश्रितों, दिव्यांग बच्चों और छात्रों की सेवा, वस्त्रदान आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करता है।
फाउंडेशन के जिला महासचिव, लखपत परिहार ने आम जनता से अपील की है कि वे भी इस सेवा कार्य मिशन से जुड़ें और समाज के कमजोर वर्गों के लिए अपना योगदान दें। आज के कार्यक्रम में राधिका कानूंगा, सवाई सैन, विजयलक्ष्मी हर्ष, चेतन प्रजापत, सुरेन्द्र सिंह तोमर, ब्रदीनारायण हर्ष, कमला पुरोहित, केशव हर्ष आदि उपस्थित थे और उन्होंने बच्चों की सेवा में अपना योगदान दिया। सारथी यूथ फाउंडेशन के इस नेक काम की सभी ने सराहना की और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम होते रहेंगे।
Post A Comment:
0 comments: