राजपुरोहित समाज ने 2025 के खेतेश्वर जयंती महामहोत्सव की कमान संभाली
माणकसिंह नारनाडी को सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त
जोधपुर में हुई बैठक, भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार
जोधपुर। शहर में राजपुरोहित समाज के प्रमुख सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक जोधपुर के सिवांची गेट स्थित राजपुरोहित न्याति नोहरा में आयोजित हुई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2025 में आयोजित होने वाले खेतेश्वर जयंती महामहोत्सव की तैयारियों पर चर्चा करना था। बैठक में समाज के गणमान्य सदस्यों ने मिलकर महोत्सव को भव्य और सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा एवं योजनाओ की तैयारिया प्रारम्भ कीं।
बैठक में पूर्व अध्यक्ष नारायणसिंह पाल, श्यामसिंह चाड़वास, गोपालसिंह ढंढोरा, सुरेन्द्रसिंह खेड़ापा, सुमेरसिंह चावंडा, अशोकसिंह ठाकरे, अशोकसिंह भावंडा, शेखर परालिया, अर्जुनसिंह मनणा बासनी, धीरेन्द्रसिंह बामणु, राजेन्द्रसिंह लूणवास, शक्तिसिंह बडली, शेरसिंह कागनाडा, गिरधारी सिंह फूलासर, श्रीकिशन सिंह नारनाडी, सवाई सिंह, प्रेम सिंह बस्सी, पप्पूसिंह सरवड़ी, जितेन्द्र सिंह धवा, मनहोर सिंह देवताड़ा, दिनेश सिंह खाराबेरा, मोतीसिंह थोब, दशरथ सिंह सिनिया, जगदीश सिंह फूलासर, राजेंद्र सिंह बाडवा, संपत सिंह, जीवराज सिंह (बडली), सुरजीत सिंह धागड़वास, श्याम सिंह भैंसर कोटवाली, अशोकसिंह कागनाडा, नरपतसिंह नारनाडी, बजरंग सिंह (बडली), राजू सिंह सरवड़ी, ओम सिंह बडली, विजय सिंह बाड़ा, रंजीत सिंह (उटांबर), जितेंद्र सिंह भैंसेर कोटवाली, भवानी सिंह पटाउ, छतर सिंह (तिंवरी), अनिल रमणीया, संजय सिंह गादाना और जालम सिंह कोरणा सहित समाज के अनेक अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस बैठक में महोत्सव के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई, जिसमें शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, समाज की व्यापक भागीदारी और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ शामिल हैं। सर्वसम्मति से माणकसिंह नारनाडी को खेतेश्वर जन्मोत्सव महोत्सव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रेस प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह लूणवास ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज की एकता और सामूहिक भागीदारी को बढ़ावा देना है।
Post A Comment:
0 comments: