"एक शाम हिंदू नव वर्ष के नाम" कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर
जुनी धान मंडी में होगा भव्य आयोजन
जोधपुर। शहर के भीतरी इलाके में एक उत्साहवर्धक कार्यक्रम होने वाला है। पचेटिया भगवा ग्रुप द्वारा आयोजित होने वाले इस भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ के पोस्टर का विमोचन आज किया गया है। यह आयोजन "एक शाम हिंदू नव वर्ष के नाम" के तौर पर मनाया जाएगा। भीतरी शहर जुनी धान मंडी स्थित गंगश्याम जी के मंदिर के ठीक बाहर शनिवार, 29 मार्च 2025 को सांय: 7:30 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्य संरक्षक संदीप गिल, अध्यक्ष नितिन सोलंकी और संरक्षक चेतन गोयल के मार्गदर्शन में अरुण कुमार प्रजापत, आलोक चोरडिया, धर्मेंद्र गेहानि, कृष्ण सोलंकी, पंकज सिंह, मंगल परिहार, एडवोकेट राहुल राजपुरोहित, एडवोकेट गौरव भाटी, एडवोकेट दिनेश चौहान, ललित सोनी, श्याम सुंदर शर्मा, पवन वैष्णव, अनिल तिवाड़ी (राज सा), वीरेंद्र शर्मा सहित कई अन्य ग्रुप कार्यकर्ता लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने पोस्टर विमोचन के साथ ही इस भव्य कार्यक्रम की सफलता के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है।
यह भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ हिंदू नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है और ग्रुप द्वारा उम्मीद की जा रही है कि इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे।
Post A Comment:
0 comments: