महामंदिर शिवबाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां
गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों की रही भारी उपस्थिति
जोधपुर। शहर में महामंदिर श्रीमाली ब्राह्मण समाज का होली स्नेह मिलन कार्यक्रम शाम 7.30 बजे से देर रात तक महामंदिर शिवबाड़ी में धूमधाम से मनाया गया। श्री श्रीमाली ब्राह्मण समग्र विकास एवं सेवा संस्थान, महामंदिर जोधपुर के अध्यक्ष कैलाश श्रीमाली और सचिव मधुसुदन दवे ने बताया कि इस आयोजन में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महालक्ष्मी माँ के पूजन के साथ हुआ। इसके बाद नंदकिशोर दवे ने बताया कि कैलाश श्रीमाली, प्रदीप श्रीमाली, धर्मेन्द्र बोहरा, चंदन शर्मा, राजेन्द्र अवस्थी, प्रवीण शर्मा, अनिल दवे, और यश श्रीमाली ने "झल्ला रे हाथीड़ा सिंगारो...", "धुसो बाजे रे...", "बारखड़ी...", "जुलम कियो रे...", "रूणझुणियो..."और "कर ले राजीपो..." जैसे लोकप्रिय गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल संगीत से गूंज उठा।
इस कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए, जिनमें पूर्व जेडीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह सोलंकी, महेन्द्र दवे (प्रान्त सचिव विद्या भारती), नरेन्द्र सिंह कच्छवाहा, स्थानीय पार्षद रणजीत सिंह, विधुशेखर दवे (अध्यक्ष अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था, पुष्कर), ललित शर्मा (मुख्य उपाध्यक्ष गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास, सोजत सिटी), महेन्द्र बोहरा (अध्यक्ष श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज, महानगर जोधपुर), कोषाध्यक्ष नंदकिशोर दवे, वृंदावन बगेची अध्यक्ष धनराज श्रीमाली, पूर्व अध्यक्ष भगवती लाल दवे, दुष्यंत कुमार जोशी, कांतिलाल ओझा, समाज सेवी अशोक जोशी, सत्यनारायण बोहरा ("सत्तू भाई"), सत्यनारायण दवे (उपाध्यक्ष), ओमप्रकाश दवे (प्रवक्ता), ओमप्रकाश व्यास, घनश्याम द्विवेदी, डॉ. अश्विनी श्रीमाली, धर्मेन्द्र बोहरा, ज्योतिर्विद पं. अभिशेक जोशी, रवि श्रीमाली, नंदकिशोर ओझा, सुरेश त्रिवेदी, विक्रांत दवे, शिक्षा विद् चंद्रशेखर दवे, डॉ. राकेश व्यास, कर्नल सुरेश दवे, अनिल दवे, महिला मंडल अध्यक्ष संगीता दवे, सिम्पि दवे, रश्मि श्रीमाली, राजकुमारी दवे और शारदा श्रीमाली आदि शामिल थे। इसके अलावा, बड़ी संख्या में समाजसेवी, मातृशक्ति और युवा मंडल के सदस्य भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Post A Comment:
0 comments: