Giants Group of Royal Ladies celebrated colorful Phag Utsav. जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज़ ने मनाया रंगारंग फाग उत्सव।

उत्साह और भक्तिमय माहौल में सौ से अधिक महिलाओं ने खेली फूलों की होली

56 भोगों के साथ हुआ श्रीकृष्ण का भव्य श्रृंगार

जोधपुर। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ रॉयल लेडीज़ ने रविवार को एक भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया। सौ से अधिक महिलाओं ने इस रंगारंग कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और फूलों की होली खेलकर माहौल को खुशियों से भर दिया। कार्यक्रम में भक्तिमय गीतों का भी विशेष आयोजन किया गया, जिसमें भजन मंडली ने कृष्ण और राधा के मनमोहक भजन प्रस्तुत किये। स्वादिष्ट अल्पाहार, मनमोहक गीतों के साथ-साथ सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट भी प्रदान किए गए।

रॉयल लेडीज़ ग्रुप की सचिव तारा सोलंकी के निवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीकृष्ण को 56 प्रकार के भोग लगाए गए। कार्यक्रम में कई महिलाओं ने राधा और कृष्ण का स्वांग भी रचा, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। कुछ ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया तो कुछ ने इस पर्व का भरपूर आनंद लिया।

सभी महिलाओं ने फागण माह के इस बड़े आयोजन का उत्साहपूर्वक आनंद लिया और साथ मिलकर भजन गाए। सभी आगंतुक सदस्यों का ग्रुप की सचिव तारा सोलंकी ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन अध्यक्ष निरुपा पटवा ने किया और परिवार के सदस्यों के सहयोग को भी सराहा गया। यह कार्यक्रम भक्ति, उल्लास और महिला सशक्तिकरण का एक बेहतरीन उदाहरण रहा।

Post A Comment:

0 comments: