शहर के परकोटे में राजा मानसिंह के समय से चली आ रही परंपरा का होगा जीवंत प्रदर्शन
केशव थानवी 'सोहन फाग' के बैनर तले देंगे प्रस्तुति
जोधपुर। फाल्गुनी पवन और होली के त्योहार का माहौल जोश से भर गया है। इसी रंगारंग माहौल में, धुलंडी के दिन शहर के परकोटे के भीतर एक बार फिर संगीत की सुमधुर धुन गूंजेगी। प्रसिद्ध श्लील गायक अपनी गायकी के जरिए शहरवासियों का मन मोह लेंगे।
शहर के पुष्करणा बाहुल्य क्षेत्र में, राजा मानसिंह के समय से चली आ रही इस परंपरा को शहर के विभिन्न गेर गायक जीवंत करेंगे। आतुजी, जवरसा, मूलसा, अशोक जी घेरवानी, दिनेश-नरेश, श्याम जी और मारवाड़ रत्न स्व. माईदास जी थानवी सहित गेर गायको ने समाज मे तत्कालीन बुराईयो व समाज मे व्याप्त विभिन्न कुरुतियो बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित अन्य विषयो पर कटाक्ष किया बल्कि विभिन्न सरकारो को जाग्रत कर आमजन को लाभान्वित करने का प्रयास किया।
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्लील गायक केशव थानवी 'सोहन फाग' के बैनर तले अपनी मधुर आवाज से शहर के रसिक श्रोताओ को गैर निकाल कर झूमने पर मजबूर करने के साथ ही प्रख्यात साहित्यकार, शिक्षाविद, कलमकार और विभिन्न रचनाओ के रचनाकार स्व.गुरू गोविंद कल्ला को भावभीनी श्रधांजलि देंगे।
सोहन फाग के संरक्षक हीरालाल जोशी और अध्यक्ष गुरुदत्त पुरोहित ने बताया कि श्लील गायन के रचयिता डॉ. धर्मदत्त पुरोहित (रॉबिन) और संगीतकार दीपक जोशी (बटुकड़ी) के निर्देशन में शहर के विभिन्न मंचों पर श्लील गायन की धूम रहेगी।
Post A Comment:
0 comments: