सांवरिया सेठ संग महिलाओं ने खेली पुष्प होली, भजनों व नृत्य से सराबोर हुआ माहौल
जोधपुर में भक्तिमय हुआ फाग का त्यौहार
जोधपुर। शहर के चांदपोल, विद्याशाला के पास स्थित प्रसिद्ध सांवरिया सेठ मंदिर में फाल्गुन मास के पावन पर्व फागोत्सव का आयोजन धूमधाम से मनाया गया। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया था, आकर्षक फूलों की मंडली और रोशनी से मंदिर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सांवरिया सेठ जी का मनमोहक श्रृंगार किया गया था जिससे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम संयोजक दिलीप सांखला ने बताया कि इस अवसर पर मंजू डागा एंड पार्टी ने श्याम भजनों और होरियों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन भजनों और होरियों ने सभी भक्तों को भाव विभोर कर दिया। फाल्गुनी पोशाक में सजी-धजी महिलाओं ने सांवरिया सेठ जी के साथ पुष्प होली खेली और नृत्य प्रस्तुत किया। महिलाओं के उल्लास और भक्तिमय नृत्य ने समूचे माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। मंदिर परिसर में मौजूद हर व्यक्ति श्याम भक्ति में सराबोर नजर आया। यह फागोत्सव जोधपुरवासियों के लिए एक यादगार अनुभव बन गया। सांवरिया सेठ के भक्तों ने इस अवसर का भरपूर आनंद लिया और इस पावन पर्व को धूमधाम से मनाया।
Post A Comment:
0 comments: