जोधपुर में सुख-शांति व विश्व बंधुत्व के लिए सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजनजोधपुर। पाल रोड स्थित होटल के बैंक्विट हॉल के अयोध्या में मारवाड़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजीव गौड़ और उनके परिवार की ओर से सभी की सुख-शांति और विश्व बंधुत्व के लिए सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस सामूहिक सुंदरकांड पाठ में सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
इस अवसर पर जोधपुर के संतों ने सुंदरकांड के पाठ का महत्व बताया, जिसमें पुलिस प्रशासन, बीएसएफ और राजनीति से जुड़ी कई हस्तियों ने भी शिरकत की।
इस सुंदरकांड पाठ के आयोजन में बड़ा रामद्वारा के संत अमृता राम महाराज और उनकी टीम ने सुंदरकांड पाठ की भावनात्मक प्रस्तुति प्रदान की जिसमें सभी भक्तिमय होते नजर आए।
महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी ने कहा कि "सुंदरकांड का पाठ गृह क्लेश को दूर करता है और नकारात्मक शक्तियों को घर से दूर रखता है। विधि-विधान से इसका पाठ संकटों को दूर करता है और सकारात्मक ऊर्जा को आमंत्रित करता है।"
सैनाचार्य अचला नंद गिरि महाराज ने कहा कि "सुंदरकांड का पाठ दिमागी समस्याओं को दूर करता है, मन को शांत करता है और छात्रों की बुद्धि को तेज करता है।"
साध्वी प्रीति प्रियंमवंदा ने कहा कि "शुभ कार्यों की शुरुआत से पहले सुंदरकांड का पाठ करने से विशेष लाभ मिलता है। विपरित परिस्थितियों में सुंदरकांड का पाठ करना शुभ फल लाता है।"

महामंडलेश्वर सोमेश्वर गिरी महाराज, सैनाचार्य अचला नंद गिरि महाराज, बड़ा रामद्वारा के मुख्य गादीपति रामप्रसाद महाराज और साध्वी प्रीति प्रियंमवंदा के सानिध्य में आयोजित किए गए। इस सुंदरकांड पाठ के आयोजन में जोधपुर रेंज के आईजी विकास कुमार, सीमा सुरक्षा बल की आईजी एम.एल. गर्ग, जोधपुर के जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल और महापौर कुंती देवड़ा के अलावा भाजपा नेता महेंद्र झाबक, नरेश सुराणा, राजस्थान उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास, पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत, जोधपुर प्रेस क्लब के संस्थापक संगीता शर्मा, न्यूरो सर्जन डॉ नगेंद्र शर्मा, साहित्यकार डॉ. पद्मजा शर्मा अध्यात्म विशेषज्ञ महादेव गुरु, सत्यमेव जयते सिटिजन सोसायटी के अध्यक्ष विमला गट्टानी, मरुधरा लोक कला संगीत सेवा संस्थान की अध्यक्ष डॉ. स्वाति शर्मा, श्याम भक्ति सेवा संस्थान की अध्यक्ष मोनिका प्रजापत, ज्योतिष विशेषज्ञ पंडित एस. के. जोशी, माइंड कोच अमृता एस दूधिया, हस्तरेखा विशेषज्ञ पूजा शर्मा, टैरो कार्ड दमयंती जांगिड़, समाजसेवी विपिन पंवार और कांति सारस्वत के अलावा मारवाड़ प्रेस क्लब, जोधपुर प्रेस क्लब, ब्लू सिटी के पदाधिकारी के साथ-साथ राजस्थान उच्च न्यायालय के विभिन्न न्यायिक अधिकारी भी इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।
आयोजन को सफल बनाने में श्रीमती विजयलक्ष्मी गौड़, श्रीमती लक्ष्मी गौड़, श्रीमती सीमा गौड़, विनोद गौड़, रवि गौड़, राहुल गौड़, साक्षी गौड़, सुमित गौड़, रौनक गौड़, शरद गौड़, भरत गौड़, निर्मल गौड़, परमानंद, भूमित्र जोशी, सूरज गौड़, शिव प्रकाश पुरोहित, भवानी सिंह गहलोत, निश्नल सोलंकी, आर. एस. थापा, माधो सिंह और राम रतन सांखला ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रारंभ में शिक्षा विभाग के पूर्व कार्यालय अधीक्षक मदन गोपाल गौड़ ने पूरे परिवार के साथ सभी संतों का सम्मान किया।
Post A Comment:
0 comments: