रामायण सीरियल के अरुण गोविल की आवाज देगी रौनकजोधपुर। श्री रामलीला आयोजन समिति की ओर से 25 अक्टूबर से कमला नेहरू नगर स्थित आदर्श विद्या मंदिर केशव परिसर में तीन दिवसीय मानस रामायण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस रामलीला में 300 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे, जो जोधपुर के ही रहने वाले हैं।
आधुनिक काल को ध्यान में रखकर की गई तैयारी
आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. निर्मल गहलोत ने बताया कि इस बार की रामलीला को आधुनिक काल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। बड़े कलाकारों ने इसमें अपनी आवाज दी है, जिनमें रामायण सीरियल में राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल भी शामिल हैं।
हर दिन होगी दो घंटे 46 मिनट की प्रस्तुति
इस रामलीला की खासियत यह भी है कि हर दिन इसमें दो घंटे 46 मिनट की प्रस्तुति होगी। हनुमान चालीसा वाचन का एक रिकॉर्ड भी बनने जा रहा है। प्रतिदिन कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों को एक लाख निःशुल्क हनुमान चालीसा वितरित की जाएगी।
अरुण गोयल और विनोद भट्ट की आवाज
रामलीला में राम की आवाज अरुण गोयल ने दी है, जबकि रावण की आवाज विनोद भट्ट ने। भरत की आवाज अयोध्या प्रसाद गौड़ ने दी है। गीत आलोक राज ने लिखे हैं और दिव्य कुमार, सुदीप कुमार, सुरेश वाडेकर ने उन्हें गया है। इस रामलीला के लिए एक आधुनिक ट्रैक भी बनाया गया है।
शहरवासियों को निमंत्रित करने के लिए छपे पत्रक
शहरवासियों को निमंत्रित करने के लिए समिति एक लाख पत्रक छपवा रही है, जिन्हें घर-घर वितरित किया जाएगा। रामलीला में संतों का भी सांनिध्य रहेगा और हर दिन का शुभारंभ उनके कर कमलों से होगा।
300 से अधिक कलाकार, आधुनिक प्रस्तुति
300 से अधिक कलाकारों के साथ, आधुनिक प्रस्तुति और दिग्गज कलाकारों की आवाज के साथ, यह मानस रामलीला निश्चित रूप से शहरवासियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव होगी।
शहर के संतों का रहेगा सांनिध्य
समिति के मुख्य संरक्षक सत्यनारायण धूत ने बताया कि सम्पूर्ण रामलीला में प्रत्येक दिन कार्यक्रम का शुभारंभ संतों के कर कमलों द्वारा किया जाएगा। इसी कड़ी में सैनाचार्य अचलानंद गिरी महाराज, परमहंस रामप्रसाद महाराज, स्वामी अमृतराम महाराज, संत हरिराम शास्त्री, संत शान्तेश्वर महाराज, वैदेही जगदगुरू वल्लभाचार्य महाराज, संत कृपाराम महाराज, आचार्य भागीरथदास महाराज, संत दयाराम महाराज, महंत रामेश्वरदास महाराज, संत मुनिश्वर गिरी महाराज, संत सुंदर दास प्रभु, संत योगी प्रेमदास महाराज, संत रूपचंद महाराज, संत रामतन महाराज, राम कथा वाचक मुरलीधर महाराज, भाई रवि महाराज, बालव्यास राधाकृष्ण महाराज के कर कमलों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया जाएगा।

Post A Comment:
0 comments: