दीपावली के अवसर पर निर्धन परिवारों की लौटाई खुशियां।जोधपुर। श्रमिक कॉलोनी बासनी में 175 बच्चों के चेहरे उस समय खुशी से खिल उठे जब गायत्री देवी ट्रस्ट ने उन्हें नए कपड़े वितरित किए। यह आयोजन दीपावली के उपलक्ष्य में किया गया था।
ट्रस्ट के संस्थापक चंद्रशेखर अरोड़ा ने बताया कि इस कदम का उद्देश्य निर्धन परिवारों की भी दिवाली धूमधाम से मनाना है। उन्होंने बताया कि भामाशाहों के सहयोग से यह पहल संभव हुई है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वार्ड 37 के पार्षद सुरेश मेघवाल थे। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया और गायत्री देवी ट्रस्ट को उनके नेक काम के लिए धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर, जिन भामाशाहों ने सहयोग किया, उनमें कुसुम लोहिया, पूनम माहेश्वरी, सुशीला मकवाना, अंजलि जी, जसोदा सुथार, उषा सोनी, वंदना अरोड़ा और प्रिया अरोड़ा शामिल थे।
गायत्री देवी ट्रस्ट लगातार जरूरतमंदों की मदद करने के लिए काम करता है। ट्रस्ट ने सभी समाजसेवी संगठनों से अपील की है कि वे ऐसी बस्तियों में जाएं और योगदान दें ताकि सहायता सीधे जरूरतमंदों तक पहुंच सके।
Post A Comment:
0 comments: