जोधपुर (राजस्थान)। जोधपुर पुलिस ने अवैध शराब और मादक पदार्थों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस थाना देवनगर क्षेत्र में स्थित मसूरिया नट बस्ती में एक व्यापक एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन चलाया। पुलिस आयुक्त जोधपुर श्रीमान राजेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम राजर्षि राज के द्वारा यह ऑपरेशन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम  निशान्त भारद्वाज व सहायक पुलिस आयुक्त वृत्त प्रतापनगर रविन्द्र बोथरा के सुपरविजन में वृत प्रतापनगर के नेतृत्व में किया गया।

ऑपरेशन में ड्रोन, डॉग स्क्वॉड, शक्ति टीम और घुड़सवार दल सहित 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्होंने संभावित 50 ठिकानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 10 व्यक्तियों के खिलाफ 60 पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

कार्यवाही में शामिल टीम

भुटाराम नि.पु. पुलिस थाना देवनगर मय जाब्ता
नितिन दवे थानाधिकारी पुलिस थाना सीएचबी मय जाब्ता
मुकेश कुमार थानाधिकारी पुलिस थाना प्रतापनगर मय जाब्ता
मांगीलाल थानाधिकारी पुलिस थाना सूरसागर मय जाब्ता
देवाराम उनि पुलिस थाना प्रतापगनर सदर मय जाब्ता

एरिया डोमिनेशन के बाद, पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र में रूट मार्च किया। यह ऑपरेशन इस क्षेत्र में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की गतिविधियों पर प्रभावी रूप से नियंत्रण करने के पुलिस के निरंतर प्रयासों का एक हिस्सा है।

Post A Comment:

0 comments: