# दीपावली पर होलसेल व्यापारियों को बड़ा झटका
# जोधपुर के स्वर्णकारों ने होलसेलर्स का किया बहिष्कार, दीपावली पर सोना-चांदी की खरीदारी से किया इनकार
जोधपुर। रिटेल सोना-चांदी व्यापारियों ने स्थानीय होलसेलर्स का बहिष्कार किया है। इस बहिष्कार का असर होलसेल व्यापारियों के व्यापार पर पड़ा है। जोधपुर के रिटेल स्वर्णकारों ने होलसेल व्यापारियों के खिलाफ आर्थिक बहिष्कार का ऐलान किया है। इस निर्णय से होलसेल व्यापारियों को दीपावली से पहले बड़ा झटका लगा है।
दीपावली के मौके पर रिटेल व्यापारियों ने होलसेलर्स से सोना और चांदी खरीदने से इनकार कर दिया। इस फैसले से होलसेल व्यापारियों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
जोधपुर के लगभग 3000 रिटेल स्वर्णकारों ने घोड़ाचौक के होलसेल व्यापारियों से सोने-चांदी की खरीद से इनकार कर दिया है। आम तौर पर, दीपावली के दौरान रिटेल दुकानदार बड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीदते हैं। स्वर्णकारों के इस बहिष्कार से लगभग 30 किलोग्राम सोने और 10 हजार किलोग्राम चांदी की बिक्री प्रभावित होने का अनुमान है। आम स्वर्णकारों का कहना है कि होलसेल व्यापारी मनमानी कर रहे हैं और रिटेल व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
होलसेल व्यापारियों के इस बहिष्कार से स्वर्णकार समुदाय की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। स्वर्णकारों का कहना है कि होलसेल व्यापारी सीधे ग्राहकों को सोना-चांदी बेच रहे हैं, जिससे रिटेल दुकानदारों के व्यापार को नुकसान हो रहा है। उन्होंने राज्य भर के स्वर्णकारों से अपील की है कि वे भी जोधपुर घोड़ाचोक से सोना-चांदी की खरीद न करें।

होलसेल व्यापारियों को लगा बड़ा झटका, रिटेल दुकानदारों ने लगाया आर्थिक बहिष्कार
जोधपुर के लगभग 3000 रिटेल स्वर्णकारों ने घोड़ाचौक के होलसेल व्यापारियों से सोने-चांदी की खरीद से इनकार कर दिया है। आम तौर पर, दीपावली के दौरान रिटेल दुकानदार बड़ी मात्रा में सोना और चांदी खरीदते हैं। स्वर्णकारों के इस बहिष्कार से लगभग 30 किलोग्राम सोने और 10 हजार किलोग्राम चांदी की बिक्री प्रभावित होने का अनुमान है। आम स्वर्णकारों का कहना है कि होलसेल व्यापारी मनमानी कर रहे हैं और रिटेल व्यापारियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
होलसेल व्यापारियों के इस बहिष्कार से स्वर्णकार समुदाय की आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। स्वर्णकारों का कहना है कि होलसेल व्यापारी सीधे ग्राहकों को सोना-चांदी बेच रहे हैं, जिससे रिटेल दुकानदारों के व्यापार को नुकसान हो रहा है। उन्होंने राज्य भर के स्वर्णकारों से अपील की है कि वे भी जोधपुर घोड़ाचोक से सोना-चांदी की खरीद न करें।
इस बहिष्कार से जोधपुर के 15,000 सोने-चांदी होलसेल व्यापारी परिवारों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। स्वर्णकारों ने होलसेल व्यापारियों से अपनी गलतियों को सुधारने और मनमानी रोकने का आग्रह किया है।
स्वर्णकार समुदाय ने राजस्थान के सभी जिलों और ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले स्वर्णकारों से अपील की है कि वे भी जोधपुर से सोना-चांदी की खरीददारी बंद करें। इस आर्थिक बहिष्कार का असर होलसेल व्यापारियों पर पड़ने की उम्मीद है।
ये ख़बर भी पढ़े
https://www.swarnadeepreporter.live/2024/10/Bag-full-of-jewelery-worth-Rs-56-lakh-stolen-from-wedding-ceremony.html
Post A Comment:
0 comments: