Big change in traffic system in Jodhpur for Diwali. दीपावली के लिए जोधपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव। अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात।

धनतेरस पर बाजारों में बड़े वाहनों की एंट्री बंद, अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात।

जोधपुर। पुलिस कमिश्ररेट, जोधपुर ने दीपावली त्योहार के दौरान शहर की व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए बड़े बदलाव किए हैं।

धनतेरस पर, 22 अक्टूबर को, सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक घंटाघर, नई सड़क और भीतरी शहर जाने वाले अन्य रास्तों पर बड़े वाहनों की एंट्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा, सरदारपुरा के 'बी' रोड और 'सी' रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित रहेगा।

भीड़ को ध्यान में रखते हुए, शहर में कई पार्किंग स्थल बनाए गए हैं, जिनमें रेलवे स्टेशन, सूर्या होटल के सामने और उम्मेद स्टेडियम शामिल हैं।

दीपावली की शाम, 31 अक्टूबर को, शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक भीतरी शहर में सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इनमें जालोरी गेट, त्रिपोलिया बाजार, सोजती गेट, मेन सड़क और घंटाघर शामिल हैं।

जोधपुर कमिश्ररेट के ट्रैफिक एडीसीपी दुर्गा राम ने अतिरिक्त पुलिस जाप्ता तैनात करने की बात कही है ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रहे और भीड़ को नियंत्रित किया जा सके। व्यापारियों से सभी वाहनों को पार्किंग स्थलों पर खड़ा करने का अनुरोध किया गया है।

Post A Comment:

0 comments: